जिले में कोरोना ने बरसायी आफत; एक साथ 36 प्रवासी श्रमिक पॉजिटिव पाए गए, एक्टिव केसों की संख्या पहुंची 99

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शुक्रवार रात एक बार फिर एक साथ कोरोना के 36 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इससे पूर्व मंगलवार रात भी जिले में कोरोना के 33 केस पाए गए थे। कुल मिलाकर अब जिले में एक्टिव केसों का आकड़ा 99 पहुंच गया है और कुल केस 134 हो गए हैं। मंगलवार को भी जिले में एक साथ कोरोना के 33 पाजिटिव केस मिल चुके हैं।

सीएमओ राजेश मोहन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में मिले तीन दर्जन कोरोना केसों में सभी प्रवासी हैं और हाई कॉन्टेक्ट रिस्क से संक्रमित हुए है। रिपोर्ट आने के बाद से उन्हें इलाज के लिए कोविड केअर सेंटर भेजा गया है।

सभी मरीजों को गौरीगंज कोविड केयर सेंटर में रखा गया

सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को मिले केसों में अमेठी ब्लाक में 6, तिलोई ब्लाक में 6 केस पाए गए। इसके अतिरिक्त जामो, गौरीगंज, जगदीशपुर, भेटुआ, शाहगढ़, भादर, संग्रामपुर, शुकुल बाजार, मुसाफिरखाना, सिंहपुर और बहादुर ब्लाक में भी केस मिले हैं। सभी को गौरीगंज कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कराया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी बाहरी राज्यों से बीते दिनों वापस घर लौटे थे। जिन इलाकों में कोरोना पाजिटिव मिले हैं उन इलाको को कंटेंमेंट जोन घोषित करके उसे सैनिटाइज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 26 लोगों ने जिले में कोरोना से जंग जीता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी में प्रवासी मजदूर लगा आ रहे हैं। इस बीच अमेठी में एक साथ 36 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। ये सभी लोग प्रवासी मजदूर हैं जो हाल ही में दूसरे राज्यों से लौटे थे।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/news/corona-in-the-district-barsayi-aftat-36-positive-cases-were-reported-simultaneously-the-number-of-active-cases-reached-99-127355753.html
via For songs Lyrics

Post a Comment

0 Comments