लड़की को रेप से बचाने पर जख्मी हुए बहादुर सिख की कहानी यूपी की बताकर वायरल, असल में सच कुछ और है

क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पगड़ी बांधे सिख की जख्मी हालत में एक फोटो वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में यात्रा के दौरान ये सिख एक अनजान लड़की को दुष्कर्म से बचाते हुए इस तरह घायल हो गया।

और सच क्या है?

  • इंटरनेट पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली। जिससे पुष्टि होती हो कि यूपी के शाहजहांपुर में पिछले एक महीने में ऐसी कोई घटना हुई है। जहां लड़की को दुष्कर्म से बचाते हुए एक व्यक्ति घायल हो गया।
  • पड़ताल के दौरान हमें शाहजहांपुर पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से किया गया एक ट्वीट मिला। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि ये घटना यूपी के शाहजहांपुर की नहीं है।
##
  • बहादुर सिख की कहानी के साथ वायरल हो रही फोटो को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से हमें पंजाब के क्षेत्रीय न्यूज पोर्टल https://punjabi.newsd5.in/ पर इस फोटो के साथ 14 मार्च, 2019 की एक खबर मिली।
  • गूगल टूल की मदद से खबर को ट्रांसलेट करने पर पता चला कि, घायल व्यक्ति का नाम चेतन सिंह जोद है। पंजाब के पत्ती शहर में कार में बैठे 6 मनचले एक युवती से छेड़छाड़ कर रहे थे। चेतन सिंह ने जब युवती को बचाने की कोशिश की, तो उन्हें सीने पर गोली मार दी गई। खबर में चेतन को आम आदमी पार्टी का पटियाला अध्यक्ष भी बताया गया है।
  • मामले से जुड़े की वर्ड को गूगल सर्च करने से हमें Times of India की वेबसाइट पर भी एक साल पुरानी खबर मिली। जिससे पुष्टि होती है कि ये घायल व्यक्ति आम आदमी पार्टी नेता चेतन सिंह ही हैं। और घटना यूपी नहीं पंजाब की है।
  • दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का 14 मार्च, 2019 को किया गया एक ट्वीट भी हमें मिला। जिसमें उन्होंने चेतन सिंह की सराहना और जल्द ठीक होने की कामना की है।
##
  • साफ है कि सोशल मीडिया पर बताई जा रही बहादुर सिख की कहानी सच है। लेकिन, मामला उत्तरप्रदेश नहीं पंजाब का है। घटना भी एक साल पुरानी है। इस तरह पड़ताल में ये दावा भ्रामक निकला।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fact Check: Story of a brave Sikh who was injured while rescuing a girl from rape in Uttar Pradesh is viral, in fact the truth is something else.


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/no-fake-news/news/fact-check-story-of-a-brave-sikh-who-was-injured-while-rescuing-a-girl-from-rape-in-uttar-pradesh-is-viral-in-fact-the-truth-is-something-else-127832001.html
via For songs Lyrics

Post a Comment

0 Comments