समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। वाराणसी में पूर्व मंत्री मनोज राय, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता सदर तहसील पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई। जहां बेरोजगारी, बिजली बिल में वृद्धि, बीएड परीक्षा में दलितों का शुल्क माफ हो, बुनकरों के कर्ज माफ किए जाएं आदि मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। सोशल डिस्टेंसिंग के मुद्दे पर सपा नेताओं ने कहा कि जब सब खुल गया तो डरने से क्या फायदा।
जुलूस निकालकर सदर तहसील पर प्रदर्शन किया
सपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। पूर्व मंत्री मनोज राय ने कहा कि जब जब समाजवादियों का दमन हुआ है, तब तब सत्ता को उखाड़ कर समाजवादी सरकार बनी है। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, लेकिन कुछ दूरी पर ले जाकर छोड़ दिया गया।
पुलिस ने दबिश देकर नजरबंद का प्रयास भी किया
युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश सोनकर ने बताया कि ज्ञापन में फर्जी मुकदमे में फंसाए गए समाजवादियों पर से मुकदमे वापस लेने की मांग प्रमुख रुप से शामिल है। केंद्र और प्रदेश की सरकार अमीरों की राजनीति करती है। गरीबों से इनका कोई सरोकार नही है। किसानों के बारे में मदद तो दूर केवल जुमला सरकार बांट रही है। प्रदेश में अपराध चरम पर है। लखनऊ में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। राजा जहां रहता है, वो भी नही संभल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/news/akhilesh-yadav-samajwadi-party-party-worker-protest-over-farmer-and-unemployment-issue-in-varanasi-127739736.html
via For songs Lyrics
0 Comments