उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर की वजह से सभी प्रकार के नाव, बोट का संचालन बुधवार को बंद कर दिया गया हैं। काशी में चेतावनी बिन्दू 70.26 है जबकि खतरे का निशान 71.262 मीटर पर बना हुआ है। बुधवार को वाटर लेबल 65.79 मीटर तक पहुंच गया है। इस बीच, जल पुलिस लगातार घाटों पर गश्त कर रही है। किसी भी पर्यटक और दर्शनार्थियों को नाविकों को नाव पर न बैठाने की हिदायत दी गई है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने 15 सितंबर तक रोक लग दी है। काशी में गंगा प्रतिदिन चार सेंटीमीटर से की रफ्तार से बढ़ रही है। बनारस में घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है। विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती का भी स्थान बदल गया है। हालात को देखते हुए जिलाधिकारी ने गगा में नौकायन पर रोक लगाने का आदेश जारी करने के साथ ही जल पुलिस और पीएसी को निगरानी के आदेश दिए हैं। एनडीआरएफ को भी सतर्क कर दिया गया है।
बनारस नौकायन सेवा समिति के अध्यक्ष शंभू साहनी ने बताया राजघाट से अस्सी घाट के बीच करीब 1800 से ऊपर नाव मोटर बोट चलती है।गंगा उस पार से जो लोग आते जाते थे,उनको अब दिक्कत होगा।साथ ही गंगा किनारे होने वाले धार्मिक आयोजनों पर भी प्रभाव पड़ेगा।50 हजार से ज्यादे लोग,नाविक,मछुआरा,गोताखोर,नाव पर फूल माला बेचने वाले प्रभावित होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/news/banning-of-sailing-until-15-september-due-to-rising-water-level-of-ganga-boats-boats-and-barges-prohibited-since-1800-127654196.html
via For songs Lyrics
0 Comments