मैनपुरी में दंपती की धारदार हथियार से हत्या; 8 माह की बच्ची घायल मिली, वारदात के बाद से भाई फरार

मैनपुरी. उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में गुरुवार रात दंपती की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। 8 माह की बच्ची भी घायल मिली है। शुक्रवार सुबह बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए। घटना के बाद मृतक का भाई फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई है। प्राथमिक जांच में हत्या की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है।

यह मामला कुरावली थाना इलाके के ग्राम निजामपुर का है। गांव निवासी 40 वर्षीय विघनेश शर्मा अपनी 38 वर्षीय पत्नी गीता के साथ गांव के बाहर बने मकान में रहते थे। कोई बच्चा न होने पर हाल ही में उन्होंने अपनी ससुराल से आठ माह की बच्ची को गोद लिया था।गुरुवार रात वे मकान में रोज की तरह सो गए। सुबह जब वो काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकले तो लोगो को अनहोनी का शक हुआ। पास जाकर देखा तो मकान से बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी।

वारदात कीसूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घर में पड़े दम्पति के शवों की व हालातों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों ने मकान के पास में ही बने नलकूप के पास से खून से सनी लकड़ी छीलने वाली बसूली को बरामद किया है। हत्या के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि, वारदात के बाद से मृतक का भाई फरार है। जांच में सामने आया है कि, विघनेश के कोई संतान नहीं है। उन्होंने अपने साढ़ू की बेटी को गोद लिया था। भाई इस बात से रंजिश रखता था। उसे लग रहा था कि, विघनेश अपनी संपत्ति अब गोद ली हुई बेटी को दे देगा। बताया कि, गिरफ्तारी के बाद असली मकसद का पता लग सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वारदात स्थल का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/uttar-pradesh/agra/news/uttar-pradedh-mainpuri-husband-and-wife-killed-in-mainpuri-today-news-and-update-126808618.html
via For songs Lyrics

Post a Comment

0 Comments