प्रॉपर्टी डीलर को 4 किमी दौड़ाकर सरेराह मारी गोली, हालत नाजुक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार की दोपहर दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। यहां सिंघड़िया में प्रॉपर्टी डीलरों के दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद करीब दोनों गुटों में 10 राउंड से अधिक फायरिंग की गई। घटना के बाद भाग रहे प्रॉपर्टी डीलर को करीब 4 किमी दौड़ाने के बाद मोहद्दीपुर में बीच सड़क गोली मार दी गई। इसके बाद आरोपी मौके से बाइक और कार से फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस और क्राइम ब्रांच आरोपियों के लिए गिरफ्तारी करने में जुट गई है।

घायल का इलाज करते चिकित्सक।

जमीन खरीदने को लेकर चल रहा था विवाद

खोराबार के रहने वाले सुनील पासवान और भगत चौराहा निवासी जितेंद्र यादव प्रॉपर्टी डीलिंग करते हैं। दोनों के बीच एक जमीन को खरीदने को लेकर के विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर दो दिन पहले दोनों गुट के बीच कहासुनी हुई थी। सोमवार को सुनील पासवान अपने साथियों के साथ कार से शहर की तरफ आ रहा था। कैंट क्षेत्र में बिशुनपुरवा मोड़ पर जितेंद्र यादव ने अपने साथियों संग सुनील को घेर लिया। कहासुनी मारपीट के बाद दोनों गुट के बीच फायरिंग शुरू हो गई।

मौके पर करीब 10 राउंड गोली चली। जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इस बीच सुनील ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद जितेंद्र पक्ष के लोग बाइक लेकर भाग निकले। आरोप है कि सुनील ने अपने साथियों के साथ इनका पीछा शुरू कर दिया। मोहद्दीपुर में आरकेबीके के पास जितेंद्र को पकड़ने के बाद बीच सड़क पर घेरकर कर पीटने के बाद पेट और हाथ में गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर शहर की तरफ भाग निकले। जितेंद्र के सूचना देने पर पहुंचे साथी उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

दो लोगों के नाम पुलिस को बताए
इस मामले में एसएसपी जोगिंदर कुमार ने बताया कि जितेंद्र यादव नाम के युवक को गोली मारी गई है। जो गंभीर रूप से घायल है। घायल काे उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मौके से मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पूछताछ में युवक ने 2 लोगों का नाम बताया है। टीमें लगा दी गई हैं। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। जल्‍द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/news/gorakhpur-property-dealer-shot-at-in-singhadia-attack-captured-on-cctv-127739803.html
via For songs Lyrics

Post a Comment

0 Comments