गोरखपुर होते हुए नेपाल पहुंचे आगरा के 11 जमाती, साथ में मिले पाकिस्तान के 4 तब्लीगी; इनके संपर्क में आए 200 से अधिक चिन्हित

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटे तब्लीगी जमाती न सिर्फ भारत के लिए मुसीबत का सबब बने, बल्कि वे पड़ोसी देश नेपाल भी पहुंच गए। सोमवार को नेपाल के बारा जिले में उत्तर प्रदेश के 11 जमातियों के साथ 9 पाकिस्तानी नागरिकों को तीन मस्जिदों से पकड़ा है। ये सभी तब्लीगी हैं। 21 मार्च को कामख्या एक्सप्रेस से गोरखपुर से होकर महाराजगंज पहुंचे और नेपाल चले गए। अब खूफिया एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि, क्या पाकिस्तानी नागरिकता भारतीय सीमा से होते हुए नेपाल गए हैं?महाराजगंज में छह जमाती कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके बाद से गोरखपुर जिले में कोविड-19 टीम एलर्ट है। अब तक इन जमातियों के संपर्क में आए 200 से ज्यादा लोगों को चिन्हित कर क्वारैंटाइन किया गया है।

नेपाल की तीन मस्जिदों में छिपे थे

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता गौतम मिश्र ने बताया कि, दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुई तब्लीगी जमात में आगरा के 11 लोगों के साथ 9 पाकिस्तानियों को नेपाल में पकड़ा गया है। खूफिया एजेंसियों के अनुसार, ये सभी दिल्ली से आगरा होते हुए महाराजगंज पहुंचे और नेपाल में इस्लाम धर्म प्रचार कर रहे थे। नेपाल के बारा जिले में पुलिस ने मस्जिदों में छापा मारकर इन 20 जमातियों को हिरासत में लिया है। सभी को 14 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी क्वारैंटाइन किया गया है। इनकी कोविड-19 की जांच होगी। पूछताछ में पता चला है कि, निजामुद्दीन मरकज में नेपाल के 298 जमाती शामिल हुए थे। अन्य जमातियों की तलाश के लिए टीमें बनाई गई है।

कामख्या एक्सप्रेस से 21 मार्च को गोरखपुर पहुंचे
तब्लीगी जमाती 21 मार्च को कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन से गोरखपुर आए थे। यहां से निजी साधन और रोडवेज की बसों वे महाराजगंज गए थे। महाराजगंज में 21 जमाती मस्जिदों में छिपे थे। इन्हें क्वारैंटाइन किया गया है। इनमें छह जमाती कोरोना पॉजिटिव हैं। वहीं, गोरखपुर इन जमातियों के संपर्क में आए करीब 200 लोग चिन्हित किए गए हैं। सभी को एहतियातन 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया है। कोविड-19 के प्रभारी सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया किए चिन्हित किए गए एक-एक व्यक्ति की कॉल डिटेल व टॉवर लोकेशन की मदद से संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

संकट की घड़ी के ये कोरोना वॉरियर्स

  • कोरोना संक्रमण के चलते मास्क, सैनिटाइजर की डिमांड अचानक बढ़ गई है। इसका मुनाफाखोर फायदा भी उठा रहे हैं। ऐसे में गोरखपुर के पादरी बाजार के मोहनापुर की रहने वाली तनु शर्मा ने आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के लिए मुफ्त में मास्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इन दिनों वे व उनकी टीम मास्क बना रही है। इसके बाद जरुरतमंदों को मुफ्त में मास्क वितरित किया जा रहा है।
  • महामारी की इस आपदा की घड़ी में खाकी ने लोगों का खूब विश्वास जीता है। गोरखपुर में महिला थाने में तैनात उप निरीक्षक अखिलेश यादव, उप निरीक्षक लाल बहादुर शर्मा, डॉग स्क्वॉयड के कांस्टेबल सुमेर प्रसाद, अनुचर पूर्णमासी हर दिन बेसहारा लोगों के लिए खाना बनाते हैं और उसका शहर से लेकर गांव स्तर तक वितरण कराते हैं। पुलिस का यह चेहरा लोगों को खूब भा रहा है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खूफिया एजेंसिया अब जमातियों के लोकेशन को ट्रेस कर रही हैं। ये जहां जहां गए उन इलाकों को सैनिटाइज किया जाएगा।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/gorakhpur/news/coronavirus-gorakhpur-markaz-tablighi-jamaat-cases-latest-news-updates-20-agra-pakistan-tablighi-in-nepal-via-gorakhpur-127125018.html
via For songs Lyrics

Post a Comment

0 Comments