राम मंदिर की नींव में लगेगी ब्रज के प्रमुख तीर्थों की रज से निर्मित रजत शिला; महंत नृत्य गोपाल दास ने किया पूजन

मथुरा. अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले राम मंदिर में ब्रज की रजत शिला का प्रयोग किया जाएगा। जिसका श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास व युग पुरुष संत परमानंद महाराज ने किया। ये ईंट धर्म रक्षा संघ द्वारा बनवाई गई है, जो मंदिर की नींव में लगेगी।


दो किलो चांदी से बनी ईंट
करीब साढ़े 4 किलो वजन की इस रजत शिला में पौने 2 किलो चांदी का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा ब्रज के प्रमुख तीर्थ और देवालयों की रज भी लगाई गई है। युग पुरूष परमानंद महाराज ने कहा- जब समाज एकजुट होगा तभी सभी समस्याओं का समाधान होगा। देश शक्तिशाली और सुरक्षित रहेगा। इसलिए हमारी इच्छा है कि संतो के मार्गदर्शन में सारा समाज एक रहे।

महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा- धर्म रक्षा संघ वृन्दावन के माध्यम से हमारे महापुरुषों के माध्यम से जो शिला सौंपी गई है वह सहर्ष अयोध्या जी में जहां राम लला का मन्दिर है। दिव्य भव्य मंदिर में यह शिला स्थापित होगी।

रथ पर विराजमान कर अयोध्या पहुंचेगी शिला
धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने बताया कि, ब्रज के सभी संतों की ऐसी भावना थी की वृन्दावन की और ब्रज की रज यहां से अयोध्या तक जाए और श्रीराम जी का जो भव्य मंदिर बनने जा रहा है उसकी नींव में ब्रज रज लगे। इस रजत शिला को रथ में विराजमान कर पूरे ब्रज क्षेत्र में घुमाने के बाद अयोध्या ले जाया जाएगा। इस दौरान रास्ते मे भी जगह जगह पर पूजन होगा। संत मोहिनी शरण महाराज ने कहा- यह भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि ब्रज मंडल है। शिला में सभी ब्रजवासियों की तरफ से सभी देवालयों की तरफ से रज स्थापित है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्रज के प्रमुख देवालयों की रज व चांदी से बनी शिला।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/uttar-pradesh/agra/news/silver-stone-and-soil-of-the-principal-shrines-of-braj-will-use-in-foundation-of-ayodha-ram-mandir-mathura-uttar-pradesh-today-news-and-update-126880769.html
via For songs Lyrics

Post a Comment

0 Comments